{"_id":"617a9d6d727e204afd0c027d","slug":"two-person-arrested-in-theft-case-in-aani-rampur-hp-news-sml388612848","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी में लाखों की चोरी के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी में लाखों की चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। बीते शुक्रवार को आनी कस्बे के एक दुकानदार के घर से दिन-दहाड़े हुई लाखों की चोरी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चोरी किए गए सोने के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।
आरोपियों की पहचान मनमोहन सिंह उर्फ पिंकू (30), निवासी शगाण, आनी, अजय कुमार (28), निवासी कुटवा, आनी शामिल है। पुलिस ने मामले में चोरी की अंगूठी खरीदने वाले एक सुनार अमृतलाल निवासी रोपड़ी आनी को भी हिरासत में ले लिया है, जिन्हें न्यायाधीश के सामने पेश किया गया। यहां से उन्हें जमानती मुचलके पर छोड़ा गया है।
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि विगत शुक्रवार को आनी के नए बस अड्डे के पास दुकान करने वाले श्याम लाल ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई की उसके क्यार कॉलोनी स्थित किराए के कमरे से चोरों ने दिन-दहाड़े लाखों के गहने चुरा लिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
चोर इस चोरी के सामान को बेचने के लिए शिमला गए। यहां सुनार ने इसकी सूचना बालूगंज पुलिस को दी और दोनों धरे गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने आनी पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद चोरों से एक सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़े सोने की बालियां और एक जोड़ी सोने का कोका बरामद कर लिया है। जबकि एक सोने की अंगूठी आरोपियों ने आनी के रोपड़ी निवासी अमृत लाल को बेची थी। इसे बरामद कर उसके खिलाफ भी आईपीसी की धारा 411 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने लोगों से अपील की कि अपने कीमती गहने और सामान घरों में न रखें। खासकर जब घर पर कोई भी न हो। बल्कि उन्हें किसी सुरक्षित स्थान, बैंक और लॉकर में ही रखें।