फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   two injured in car accident koyal nither

नित्थर के रोयल के समीप गिरी कार, दो लोग घायल

Sat, 14 Aug 2021 07:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
two injured in car accident koyal nither
उपतहसील नित्थर के नजदीक कोयल के पास दुघर्टना ग्रस्त कार - फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील के कोयल के साथ बने राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार राजस्व विभाग नित्थर के कर्मचारी सतपाल और चैनराम रामपुर से नित्थर की तरफ आ रहे थे, तीखा मोड़ होने की वजह से चालक का नियंत्रण गाड़ी पर नहीं रहा। इससे गाड़ी सड़क से करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

इस हादसे में वाहन में सवार दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। शाम पांच बजे रामपुर-सराहर बस की सवारियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालने में कड़ी मशक्कत की। पुलिस नित्थर प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि दोनों व्यक्ति खतरे से बाहर है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed