{"_id":"62a38547eec9b04b0d1a90d5","slug":"two-house-roof-damage-due-to-stone-rampur-hp-news-sml41174178","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सड़क से पत्थर गिरने से दो मकानों की छत क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सड़क से पत्थर गिरने से दो मकानों की छत क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
शवाड़ में पत्थर गिरने से टूटा घर का लेंटर।
आनी। आनी में निर्माणाधीन सड़क से पत्थर गिरने से दो घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय घरों में परिवार का कोई सदस्य नहीं था, इस वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया लेकिन हादसे से लोगों में भारी खौफ है।
घटना शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है जब निर्माणाधीन श्वाड़-नगान मार्ग से अचानक भारी भरकम पत्थर गिर गए। इससे पत्थर शवाड़ में सड़क नीचे दो घरों पर जा गिरा। इससे एक मकान के लेंटर टूट गया तो वहीं दूसरे मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। इस दौरान यहां से गुजर रहे दो लोग भी पत्थरों की चपेट में आने से बच गए।
मकान मालिक मान सिंह ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ तो परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, इस वजह से उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि हादसे से उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इसके एवज में उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। इस घटना से गांव के अन्य परिवारों में ही दहशत का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत प्रधान और उपप्रधान ने मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। वहीं इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि पत्थर गिरने से घरों को नुकसान हुआ है। इस संदर्भ में रिपोर्ट तैयार कर प्रभावितों को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा।