{"_id":"66f2ae095e2ae55f38053d16","slug":"two-day-festival-will-start-from-29th-in-sangla-kinnaur-sangla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-122199-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी करेंगे टुक्पा वैली उत्सव शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी करेंगे टुक्पा वैली उत्सव शुभारंभ
विज्ञापन
सांगला के टुक्पा वैली उत्सव को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद लोग। संवाद
सांगला में 29 से शुरू होगा दो दिवसीय उत्सव, तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह ने मेले को लेकर की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला वैली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय टुक्पा उत्सव का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी करेंगे। सांगला में 29 और 30 सितंबर तक यह उत्सव सजेगा। उत्सव के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह की अध्यक्ष में बैठक हुई, जिसमें मेले के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार हरदयाल सिंह ने बताया कि सांगला वैली का दो दिवसीय टुक्पा वैली उत्सव इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव के सफल आयोजन को लेकर आंबेडकर भवन में आयोजित बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए। उन्होंने बताया कि टुक्पा वैली उत्सव 29 और 30 सितंबर को आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी करेंगे। उत्सव में 19 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। इसके अलावा रस्साकसी, किन्नौर लोक नृत्य, लघु नाटिका सहित विभिन्न स्कूलों, महिला मंडल, युवक मंडलों के कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे। दो दिवसीय उत्सव में स्थानीय पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। उत्सव में व्यापारिक गतिविधियों का भी आयोजन होगा। उन्होंने बैठक में मौजूद विभागों, परियोजना, बैंक और संगठनों के प्रतिनिधियों से मेले के सफल संचालन में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जबकि किन्नौरी व्यंजनों के स्टॉल भी उत्सव में सजेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल सांगला अध्यक्ष भूपेश नेगी, प्रधान सांगला देवसांकी नेगी, प्रधान छितकुल सुभाष नेगी, प्रधान रक्षम सुशील नेगी, प्रधान थेमगारंग मनोहर देवी नेगी, उप प्रधान दीप कुमार और प्रधान कामरू इंदु लक्ष्मी नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।