फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Triennial Convention of the State Electricity Board Technical Employees' Union in Rohru

Rampur Bushahar News: तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नत नहीं किया तो होगा आंदोलन

Wed, 19 Aug 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू में प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ जिला शिमला का त्रैवार्षिक अधिवेशन रोहड़ू में हुआ। अधिवेशन में कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं पर मंथन किया गया। आईटीआई और नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला प्रमुखता से उठाया गया। संघ ने कहा कि पदोन्नति के लाभ से वंचित करीब 1200 कर्मचारियों के मामले में फिलहाल आंदोलन एक माह के लिए स्थगित किया गया है। यदि इस अवधि में कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिला तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। संघ ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग भी उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर प्रभावी तरीके से संघर्ष करेगा।अधिवेशन के दौरान जिला शिमला की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। विभिन्न यूनिटों से पहुंचे तकनीकी कर्मचारियों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। कार्यकारिणी में अंकेश शर्मा को जिला अध्यक्ष, मनोज ठाकुर को जिला सचिव, चुनी लाल ठाकुर को संगठन सचिव, राजेश वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुकेश शर्मा, मनोज कुमार, राजन रेक्टा और निखिल को उपाध्यक्ष। हरि दत्त, सुनील वर्मा और हेमंत कुमार को संयुक्त सचिव। हंसराज को सलाहकार बनाया गया। अधिवेशन में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर, महामंत्री चमन लाल शर्मा, उपमहासचिव पवन परमार, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, कार्यालय सचिव पूर्ण वर्मा, भारतीय मजदूर संघ के प्रभारी लक्ष्मण कपटा, बीएमएस रोहड़ू मंडल सचिव रूप लाल और राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ प्रभारी विपिन डोगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed