फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tree plantation at the chaupal on Gandhi Jayanti; women organized an exhibition

Rampur Bushahar News: चौपाल में गांधी जयंती पर पौधरोपण, महिलाओं ने लगाई प्रदर्शनी

Sat, 03 Oct 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation at the chaupal on Gandhi Jayanti; women organized an exhibition
स्वयं सहायता समूहों की ओर से चौपाल में लगाई  प्रदर्शनी। संवाद
चौपाल में गांधी जयंती पर पौधरोपण, महिलाओं ने लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
नगर पंचायत चौपाल ने गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय परिसर और तहसील मैदान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष पोमिता ठाकुर ने की। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने प्लास्टिक कचरे से बने उपयोगी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी की थीम कबाड़ से जुगाड़ थी। प्रतियोगिता में जय माता स्वयं सहायता समूह ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंकरवीर महाराज स्वयं सहायता समूह ने दूसरा और आरती स्वयं सहायता समूह ने तीसरा स्थान हासिल किया। बच्चों के लिए जलेबी खाने की प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। गांधी जयंती पर चौपाल शहर की स्वच्छता में योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उपहार दिए गए। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष ऊषा शर्मा, पार्षद सत्या देवी, पार्षद अमृता मलिक और पूर्व अध्यक्ष सुंदर मलिक मौजूद रहे। स्वयंसहायता समूहों की महिलाएं, बच्चे और नगर पंचायत कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने स्वच्छता के लिए कम से कम 100 घंटे देने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन एक कदम स्वच्छता की ओर संदेश के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed