फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   transport

एक माह से खमाडी ननखड़ी-शिमला बस सेवा ठप

Tue, 04 Feb 2020 06:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। बर्फबारी के एक माह बाद भी खमाडी ननखड़ी-शिमला बस सेवा ठप पड़ी हुई है। इसके चलते तहसील की दस पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाही करने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बर्फबारी के बाद क्षेत्र के लोगों को शिमला के लिए निगम की बस सेवा से वंचित रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और पथ परिवहन निगम से बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है। परिवर्तन शिक्षा एवं विकास संस्था ननखड़ी के अध्यक्ष राजेश खूंद, राकेश चौहान, दुर्गा दत्त शर्मा, जय प्रकाश खूंद, सुनील बिष्ट और हेमराज शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बीते एक माह से खमाडी ननखड़ी शिमला रूट पर चलने वाली बस सेवा ठप पड़ी है। इसके चलते क्षेत्र की दस पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने सड़क से बर्फबारी हटाने के बाद पथ परिवहन निगम को सड़क को बहाल कर क्लीयरेंस भी दे दी है। बावजूद निगम अपनी बस इस रूट पर नहीं भेज रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और पथ परिवहन निगम से जल्द बस सेवा शुरू करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग ननखड़ी के सहायक अभियंता बृज लाल ने कहा कि सड़क से बर्फबारी पूरी तरह हटा दी गई है। इसके बारे में पथ परिवहन निगम को ढली-शिमला को सड़क की क्लीयरेंस भी दे दी गई है। उधर, पथ परिवहन निगम ढली शिमला के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल शर्मा का कहना है कि इस रूट पर बस सेवा को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed