फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Trainees learn about Operation Sindoor

Rampur Bushahar News: प्रशिक्षुओं ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जाना

Mon, 04 May 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Trainees learn about Operation Sindoor
बुशहर बीएड कॉलेज नोगली में आयोजित कार्यक्रम में महार रेजिमेंट के अधिकारी और प्रशिक्षु। स्रोत :
महार रेजिमेंट के अधिकारियों ने बताया भारतीय सेना का महत्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
बुशहर बीएड संस्थान नोगली के प्रशिक्षुओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया गया। संस्थान में विशेष कार्यक्रम में भारतीय सेना की महार रेजिमेंट के अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को भारतीय सेना के महत्व, कार्यों और महार रेजिमेंट की उपलब्धियों के बारे में बताया। बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में भारतीय सेना की महार रेजिमेंट ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक प्रेजेंटेशन दी। इस कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विशाल चंद्रशेखर विरोले विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेजर पंकज शर्मा ने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की। संस्थान के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने महार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विशाल चंद्रशेखर विरोले, मेजर पंकज शर्मा, कैप्टन रजत कुमार सहित नायब सूबेदार रंजीत कुमार साहू और नायब सूबेदार केएस रॉय सहित भारतीय सेना के जवानों का आभार जताया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, सचिव राजीव शर्मा, शिक्षक डॉ. राजेंद्र नेगी, प्रो. वर्षा ठाकुर, राकेश ठाकुर, ललित कायथ, नवनीत चौहान, किरण बाला, नरेंद्र ठाकुर, जेपी मेहता, गौरव और कुंदन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed