फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traffic will remain closed on Shamsher-Bahu road today

Rampur Bushahar News: शमशर–बाहु सड़क पर आज यातायात रहेगा बंद

Wed, 03 Dec 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
गुगरा में मरम्मत कार्य के चलते एसडीएम ने जारी किए आदेश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
शमशर–बाहु सड़क पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते एसडीएम ने 4 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सड़क को सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय लोक निर्माण विभाग दलाश के सहायक अभियंता की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर लिया गया है। इसके चलते गुगरा के निकट, गुगरा–चवाई, गुगरा–तराला और गुगरा–कुटवा सड़क यातायात के लिए बाधित रहेगी। पत्र में बताया गया था कि गुगरा में कलवर्ट डालना आवश्यक है और सड़क की मौजूदा स्थिति यात्रियों के लिए जोखिमभरी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य के दौरान मार्ग को बंद करना आवश्यक है। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, दमकल और पुलिस वाहनों को स्थल की परिस्थितियों के अनुसार सावधानीपूर्वक आवागमन की अनुमति दी जाएगी। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि यह कदम जनहित में उठाया गया है और मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क को पुनः सुचारु यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि असुविधा अस्थायी है, लेकिन सड़क की सुरक्षा और स्थायित्व के लिए यह कार्य आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed