{"_id":"686522e8eabf8b25f302e0c9","slug":"traffic-halted-due-to-landslide-on-luhri-dalash-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-138486-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लूहरी-दलाश सड़क पर भूस्खलन होने से यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लूहरी-दलाश सड़क पर भूस्खलन होने से यातायात ठप
विज्ञापन
तीन सड़कों पर दौड़ी निगम की बसें, ग्रामीणों ने ली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद लोक निर्माण विभाग ने तीन सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। यातायात बहाल होने से हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, लूहरी-दलाश सड़क पर भूस्खलन होने से यातायात ठप रहा। दलाश-चवाई-आनी, रूणा-जुंडवा और नगाली कैंची सड़क को बसों के लिए बहाल कर दिया है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाल सिंह ने बताया कि अभी तीन सड़कों को बसों के लिए बहाल कर दिया है, बाकी सभी सड़कों को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। क्षेत्र की प्रमुख सड़क लूहरी-दलाश पर बुधवार को जगह-जगह भूस्खलन हुआ। इस कारण दोपहर तक सड़क पर यातायात बंद रहा। दोपहर बाद विभाग ने सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी थी। जल्द ही अन्य सड़कों को भी बसों के लिए बहाल कर दिया जाएगा, ताकि जनता को परेशानी न झेलनी पड़े। संवाद