फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traffic disrupted due to a landslide in the Karsha area on NH-305

Rampur Bushahar News: एनएच-305 पर कारशा क्षेत्र में भूस्खलन से यातायात बाधित

Wed, 22 Jul 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted due to a landslide in the Karsha area on NH-305
राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर कारशा में हुआ भूस्खलन। संवाद
मलबा और पत्थर गिरने से सड़क बार-बार अवरुद्ध हो रहा मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। भूस्खलन के कारण आनी के कारशा में एनएच-305 यातायात के लिए बाधित हो गया है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से एनएच बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। बुधवार को लगातार हो रही बारिश के दौरान भूस्खलन से फिर एनएच बाधित हो गया। इससे स्थानीय लोगों, यात्रियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कारशा के अलावा लूहरी के समीप एक अन्य संवेदनशील स्थान पर भी लगातार मलबा आता रहता है। तेज बारिश के दौरान सड़क कुछ ही समय में मलबे से भर जाती है। इसे हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की मशीनें लगातार जुटी रहती हैं। हालांकि समय-समय पर मलबा हटाकर यातायात बहाल किया जाता है, लेकिन बारिश के दौरान यह समस्या बार-बार सामने आती है। स्थानीय लोगों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि सेब सीजन अपने चरम पर है और इस मार्ग से दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में अचानक मलबा गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाए कि इतनी अधिक मात्रा में मलबा आखिर किस स्थान से आ रहा है। केवल मलबा हटाना पर्याप्त नहीं है। पहाड़ी के अस्थिर हिस्से का वैज्ञानिक अध्ययन कर सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के उपखंड अधिकारी ज्ञान भारती ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कारशा क्षेत्र में सड़क पर आए मलबे को लगातार हटाया जा रहा है। वर्तमान में वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है। ज्ञान भारती ने कहा कि पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारणों की जांच कराई जाएगी। इसका उद्देश्य भविष्य में इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article