{"_id":"610d67c88ebc3ebb5065abfc","slug":"tourist-destination-sangla-will-now-be-garbage-free-garbage-plant-will-collect-garbage-by-knocking-in-rural-areas-including-vehicle-market-rampur-hp-news-sml3795117177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल सांगला अब होगा कूड़ा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल सांगला अब होगा कूड़ा मुक्त
विज्ञापन
सांगला वैली के लिए कूड़ा संयंत्र वाहन की चाबी ले ते जनप्रतिनिधि
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में अब कूड़े-कचरे का निष्पादन सही तरीके से होगा। सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों से बाजार और वैली की सात पंचायतों का कूड़ा-कचरा कुप्पा में ठिकाने लगेगा। सांगला कलस्टर रूरल-अर्बन मिशन वेस्ट मैनेजेमेंट कमेटी की देखरेख में सांगला बाजार से हर दिन और आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में सप्ताह में दो दिनों में कूड़ा संयंत्र वाहन दस्तक देकर कूड़े को एकत्रित करेगा।
चांसू, कामरू, सांगला, थैमगारंग, बटसेरी, रक्षम और छितकुल पंचायतों से कूड़ा संयंत्र वाहन कूड़े को लेकर कुप्पा में ठिकाने लगाएगा। वाहन हर सप्ताह निर्धारित दो दिनों में सुबह 9 बजे पहुंचेगा। कमेटी अध्यक्ष प्रदीप नेगी, उपाध्यक्ष देवसांकी नेगी, सचिव बीरबल लोक्टस और कोषाध्यक्ष इंदू लक्ष्मी नेगी ने सांगला तहसील के लोगों से आह्वान किया है कि कूड़ा संयंत्र वाहन में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डालें। उन्होंने बताया कि अकसर लोगों द्वारा गीला और सुखा कचरा मिलाकर भेजा जाता है, जो बिल्कुल भी सही नही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि इस सफाई मुहिम में सहयोग करें, ताकि सांगला वैली को कचरा मुक्त बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि सांगला के स्थानीय बाजार सहित सांगला वैली की विभिन्न पंचायतों में अब कूड़ा संयंत्र वाहन सेवा शुरू कर दी गई है। यह वाहन कूड़ा एकत्रित कर सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट संयंत्र कुप्पा में पहुंचाएगा। अब किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में खुले में कूड़ा-कचरा नहीं दिखेगा। इसके लिए स्थानीय लोगों को भी अपनी नैतिक जिम्मेवारी निभानी होगी।