{"_id":"6ab3d1883e45e70062095ca8","slug":"accused-wanted-in-non-bailable-warrant-nabbed-in-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-170526-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गैर जमानती वारंट में वांछित आरोपी को किन्नौर से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गैर जमानती वारंट में वांछित आरोपी को किन्नौर से दबोचा
विज्ञापन
झाकड़ी पुलिस ने गैर-जमानती वारंट में वांछित आरोपी को किन्नौर से दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)।
शिमला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर जमानती वारंट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। झाकड़ी पुलिस थाना की टीम ने 42 वर्षीय राजेश कुमार को जिला किन्नौर से पकड़ा। उसे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय रामपुर के समक्ष पेश किया गया। राजेश कुमार निवासी रामपुर एक आपराधिक मामले में वांछित था। यह वारंट अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय रामपुर की ओर से जारी किया गया था। पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे तुरंत न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस न्यायालयों से जारी वारंटों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालयों की ओर से जारी किए गए वारंटों पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखना है। पुलिस टीमें ऐसे वांछित अपराधियों की तलाश में सक्रिय हैं।