फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students were made aware of Ayurveda and Yoga

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियाें को आयुर्वेद और योग पर किया जागरूक

Wed, 23 Sep 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में आयुष विभाग के तत्वावधान में उपमंडल स्तरीय 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जवाहर लाल ठाकुर ने की। इस अवसर पर आयुष चिकित्सक डॉ. हरीश शर्मा ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद के महत्व, संतुलित एवं पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण, स्लोगन और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। विद्यार्थियों ने आयुर्वेद दिवस के महत्व पर सुंदर भाषण एवं आकर्षक स्लोगन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. जवाहर लाल ठाकुर, रणधीर ठाकुर सहित आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूली स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed