{"_id":"6ab3d2649d274b4c9d0731a1","slug":"gaurav-bharti-secured-the-first-position-in-the-painting-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170515-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चित्रकला प्रतियोगिता में गौरव भारती रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चित्रकला प्रतियोगिता में गौरव भारती रही प्रथम
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में गौरव भारती रही प्रथम
. आनी स्कूल में विश्व पर्यटन दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला आनी में बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरा गांव मेरी पहचान थीम पर प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 30 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में गौरव भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इशाना ठाकुर और शान्या ने द्वितीय, मानवीका और दिव्यांशी सोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की दिव्यांग छात्रा प्रियाक्षी ने भी शानदार पेंटिंग बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी नीना चौहान ने की। उन्होंने कहा कि देवभूमि आनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक स्थलों और देवालयों से भरपूर है। इन विशेषताओं को स्कूली बच्चों ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से कागज पर खूबसूरती से उकेरा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। विद्यालय की शिक्षिका इंद्रा देवी ने कहा कि स्कूल के बच्चे पढ़ाई और खेलों के साथ चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। बच्चों ने अपनी सोच और समझ के आधार पर गांवों, देवस्थलों और स्थानीय संस्कृति के सुंदर चित्र तैयार किए। कार्यक्रम प्रबंधक छविंदर शर्मा और दीवान राजा ने बताया कि हिम संस्कृति सांस्कृतिक और साहित्यिक मंच की ओर से आनी ब्लॉक के 10 स्कूलों में मेरा गांव मेरी पहचान विषय पर चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। सभी विद्यालयों में तैयार की गई चित्रों की प्रदर्शनी 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में अक्षित, आरुषि ठाकुर, शिवानी, आइशा ठाकुर, दिव्यांशु, प्रिजल, प्रियाक्षी, रुपाली, सक्षम राज, हिमाशी, आदित्य, रिद्धि, नव्या ठाकुर, निखिल, आर्यन, युवराज, इशान राठौर और आर्तव सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस मौके पर नीना चौहान, इंद्रा देवी, ओम प्रकाश, शिवराज शर्मा, छबिंदर शर्मा, दीवान राजा, चमन शर्मा और राज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।