फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Today, a sister will tie the protective thread around her brother's wrist

Rampur Bushahar News: आज बहन भाई की कलाई में बांधेगी रक्षा धागा

Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Today, a sister will tie the protective thread around her brother's wrist
​रामपुर बाजार में राखी खरीदती महिलाएं : संवाद
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

रामपुर के मुख्य बाजार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर वीरवार को भीड़ उमड़ी। बाजार में महिलाएं और युवतियां दुकानों पर राखियां खरीदतीं नजर आईं। इस वर्ष रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों की इतनी भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिल गए हैं। बाजार में इस बार 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। सोने और चांदी की राखियां भी महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। दुकानदारों ने बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइन और रंगों की राखियां मंगवाई हैं। राखियों के साथ आकर्षक डिजाइन, मोती, स्टोन और अन्य सजावटी सामग्री से तैयार राखियां ग्राहकों को लुभा रही हैं। राखियों के साथ टीका, चावल सहित अन्य सामग्री भी बिक रही है। महिषासुर मर्दनी महालक्ष्मी मंदिर खोपड़ी के पुजारी देवेंद्र शर्मा बताते हैं कि सुबह से ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। शाम तक बहनें भाई की कलाई में राखियां बांध सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed