फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tips for earthquake and fire safety for students

Rampur Bushahar News: छात्रों को भूकंप और आग से बचाव के दिए टिप्स

Thu, 23 Apr 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tips for earthquake and fire safety for students
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी
एनडीआरएफ के जवानों ने किया जागरूक
विज्ञापन

डीएवी सेंटेनरी स्कूल रिकांगपिओ में कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छठी से आठवीं तक के छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके उपरांत राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 18 सदस्यीय टीम द्वारा आपदा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक डीडीएमए किन्नौर सौरभ धीमान, रजनीश कुमार और अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को आपदा से निपटने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल से भूकंप और आग से बचाव, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, सुरक्षित निकासी तथा सीपीआर जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया।मुख्यातिथि ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आपदा के समय सतर्क और तैयार रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानाचार्य जसविंद्र वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed