फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three doctors posted at Taklech CHC

Rampur Bushahar News: तकलेच सीएचसी में तीन चिकित्सक तैनात, आठ पंचायतों को मिलेगी राहत

Sun, 11 Oct 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three doctors posted at Taklech CHC
तकलेच अस्पताल में चिकित्सकों की हुई तैनाती। संवाद
तकलेच सीएचसी में तीन चिकित्सक तैनात, आठ पंचायतों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

. लंबे समय से रिक्त चल रहे थे चिकित्सकों के पद, हजारों मरीजों को घर द्वार मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच में तीन चिकित्सकों की तैनाती से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हुई हैं। इससे तकलेच सहित आसपास की आठ पंचायतों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। लंबे समय से चिकित्सकों के पद रिक्त होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब चिकित्सकों की तैनाती से लोगों को राहत मिली है। चिकित्सकों की कमी के चलते क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए रामपुर और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ता था। इससे लोगों को समय और धन खर्च करने के साथ अतिरिक्त परेशानी भी झेलनी पड़ती थी। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज के गांवों से आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन चिकित्सकों की तैनाती से अब स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। दुर्गम पंचायत काशापाट, मुनिश, कूहल, देवठी, दरकाली, तकलेच, बाहली और भड़ावली पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। जिला परिषद सदस्य रोनी राणा ने चिकित्सकों की तैनाती के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed