फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three-day district level athletics competition begins at Nalati Stadium

Rampur Bushahar News: सराहन में स्कूलों के 120 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Sat, 11 Oct 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Three-day district level athletics competition begins at Nalati Stadium
सराहन में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्च पास्ट करते खिलाड़ी। स्रोत : स्क
नलाटी स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में जिला शिमला की अंडर-19 छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन के नलाटी स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस जोन सराहन के प्रभारी भानू प्रताप ने किया। छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट कर सलामी दी। प्रधानाचार्य उत्तम सैन ठाकुर ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिला शिमला के विभिन्न स्कूलों से करीब 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस मौके पर रामपुर जोन के खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। इस मौके पर सराहन पंचायत के पूर्व उप प्रधान पदम नोगल, बास्केटबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी जीवा राम, वीर सिंह, दिनेश सौहटा, सुधीर रौहटा, विशेषर भलैक, गोपी राम मेहता, दिनेश चौहान और एसएमसी प्रधान संजीव चौहान सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article