फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three-day bird festival begins at Goli in Kalpa Kande

Rampur Bushahar News: कल्पा कंडे के गोली में तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल शुरू

Fri, 08 May 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three-day bird festival begins at Goli in Kalpa Kande
कल्पा के गोली कंडे में शुरू हुए बर्ड फे​​स्टिवल में पहुंचे उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीए
फेस्टिवल में पर्यावरण प्रेमियों, पक्षी विशेषज्ञों, पर्यटकों ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन

पहले दिन सांस्कृतिक, शैक्षणिक, मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ शुक्रवार को कल्पा कंडे के गोली नामक स्थान पर हुआ। तीन दिवसीय इस फेस्टिवल का आयोजन हिमाचल पर्यटन विभाग, ओम किन्नौर स्थानीय शाखा, वन विभाग और जिला प्रशासन किन्नौर के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। पहले दिन इस फेस्टिवल में स्थानीय लोगों, पर्यावरण प्रेमियों, पक्षी विशेषज्ञों, फोटोग्राफरों, कलाकारों और पर्यटकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य किन्नौर क्षेत्र में पाई जाने वाली पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों, जैव विविधता और प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। फेस्टिवल के प्रथम दिन सांस्कृतिक, शैक्षणिक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुतियां, पर्यावरण एवं पक्षी संरक्षण विषयक कार्यशालाएं, कविता पाठ, फोटो प्रदर्शनी, स्मृति चिन्ह स्टॉल, फन गेम, फूड स्टॉल और स्थानीय व्यंजनों की विशेष प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। स्थानीय व्यंजनों और पारंपरिक उत्पादों को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। फेस्टिवल के अंतर्गत 30 युवा विद्यार्थियों को फन बेस्ड लर्निंग गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति, पक्षियों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यावहारिक और रचनात्मक तरीके से जोड़ना है। फेस्टिवल में डीएवी पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के पांच-पांच विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रकृति अवलोकन, पक्षी पहचान, संवादात्मक गतिविधियां एवं रचनात्मक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने फेस्टिवल में भाग लेकर विभिन्न प्रदर्शनियों एवं स्टॉलों का अवलोकन किया। उपायुक्त ने कहा कि प्रकृति एवं पक्षियों के संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को ऐसे आयोजनों से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा सकता है। किन्नौर बर्ड फेस्टिवल जिले की पारंपरिक संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। फेस्टिवल के दौरान आगामी दो दिनों में पक्षी अवलोकन गतिविधियां, प्रकृति भ्रमण, विशेषज्ञ संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन स्थल पर पर्यटकों एवं प्रतिभागियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर एसडीएम नागरिक कल्पा अमित कल्थाइक, उपायुक्त की पत्नी शिवानी, ब्लॉक ऑफिसर वन संतोष ठाकुर और महेश रोनसेरू भी उपस्थित रहे।

कल्पा के गोली कंडे में शुरू हुए बर्ड फेस्टिवल में पहुंचे उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीए

कल्पा के गोली कंडे में शुरू हुए बर्ड फेस्टिवल में पहुंचे उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed