{"_id":"6ae7281e1d43df47920923bf","slug":"those-whose-teachings-illuminated-generations-have-been-honored-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-173894-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिनकी सीख से रोशन हुईं पीढ़ियां, उन्हें मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिनकी सीख से रोशन हुईं पीढ़ियां, उन्हें मिला सम्मान
विज्ञापन
रामपुर उपमंडल के 85 सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित
बुशहर शिक्षक संघ ने खिलाड़ी और टॉपर भी किए पुरस्कृत
एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने किया उत्साहवर्धन
रामपुर, ननखड़ी और सराहन के महिला मंडलों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के शिक्षा खंड रामपुर, सराहन और ननखड़ी के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए बुशहर शिक्षक संघ ने पहली बार गौरवोत्सव का आयोजन किया गया। पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में आयोजित समारोह में 85 सेवानिवृत्त शिक्षकों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के 10 खिलाड़ियों, नीट और जेईई उत्तीर्ण करने वाले सात युवाओं को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह की अध्यक्षता एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने की। कार्यक्रम में डॉ. पदम शर्मा और डॉ. सोम प्रकाश विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बुशहर शिक्षक संघ की ओर से रविवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु वंदन, प्रतिभा अभिनंदन और संस्कृति संरक्षण रहा। एसडीएम कनेट के पहुंचने पर संघ के अध्यक्ष डॉ. एसएस टैगोर ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में रामपुर, ननखड़ी और सराहन क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ननखड़ी से आए महिला मंडल की प्रस्तुतियों से हुई। महिला मंडल खड़ाहन की महिलाओं ने लोक संस्कृति पर आधारित नाटी डाल कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान शिक्षक संघ ने ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को याद किया। संघ के संगठन सचिव खेमचंद चौहान ने मंच संचालन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में इन शिक्षकों के योगदान के कारण ही आज ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थी भी विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। बुजुर्ग अवस्था में समारोह में पहुंचे शिक्षकों ने अनुभव साझा किए और आयोजन के लिए बुशहर शिक्षक संघ का आभार जताया। खेल जगत में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रामपुर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। अंत में दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ नीट और जेईई उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। एसडीएम ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में पूर्व शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा करते हुए सम्मानित शिक्षकों, खिलाड़ियों और मेधावियों को शुभकामनाएं दीं।
बुशहर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. एसएस टैगोर ने कहा कि संघ का गठन सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया है। शिक्षा, खेल, पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण की दिशा में संघ कार्य कर रहा है।
ये सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित
समारोह में वर्ष 1931 से 1960 के बीच जन्मे सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें वीएल कायस्थ, जयराम डोगरा, मनमोहन सिंह, कुंभदास, रघुदास, ईश्वर दास परमार, सैनराम कायथ, बहादुर सिंह, गोपाल चंद ध्रैक, हरि सिंह नरम, प्रभुलाल, चुन्नी लाल, आत्मा राम केदारटा, पदम देव, जीत राम शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, राम लाल पालसरा, बहादुर सिंह भलूनी, धर्मदेवी मेहता, सोहन लाल बिष्ट, कांता मेहता, श्रवण कुमार शर्मा, कृष्णा मेहता, बतरी चंद सानी, भगवान दास, द्वारका दास शर्मा, बांका राम भलूनी, सत्यदेव, गोपाल चंद, कृष्ण कुमार शर्मा, मानदास, सुरजन ठाकुर, प्रेमलाल टेकटा, मेहर सिंह, गुरदेव सिंह मेहता, कपूर श्याम, दुर्गा सिंह भांडिया, प्रेमसिंह कपूर, मोहन लाल धीमान, रमेश भारद्वाज, डॉ. जीआर नेगी, अनीता गुप्ता, करम चंद ठाकुर, कृपाल नेगी, प्यारे लाल चौहान, मदन मोही, टेकसिंह ठाकुर, डॉ. तिलक राज भारद्वाज, मदन लाल बुशैहरी, जयकरण दास कायथ, बलवीर सिंह चौहान, ज्ञान चौहान, राजेश गुप्ता, प्रेमचंद मसोई, कमलेश बिष्ट, सुंदर सिंह ठाकुर, संतराम डिंगटू, रूप सिंह, अरुण कुमार, बहादुर लाल शर्मा, प्रेम सिंह, प्रताप शर्मा, कैलाश जोशी, धर्म दास, प्रेम मेहता, जिया लाल थापर, लाल चंद मेहता, देवेंद्रा, ज्ञान भलेई, पन्ना लाल लक्टू और पुष्पा पालसरा शामिल रहे।