फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There is no anesthesia doctor in Theog hospital, operations are not being done.

Rampur Bushahar News: ठियोग अस्पताल में एनेस्थीसिया का डॉक्टर नहीं, नहीं हो पा रहे ऑपरेशन

Tue, 13 Aug 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
रोजाना 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते, शिमला जाने को मजबूर
विज्ञापन

150 बिस्तर की सुविधा वाले अस्पताल में चिकित्सकों के 15 पद स्वीकृत, छह के सहारे स्वास्थ्य व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। सिविल अस्पताल ठियोग में एनेस्थीसिया के चिकित्सक का पद रिक्त होने से कई ऑपरेशन लटक गए हैं। वर्तमान में अस्पताल में सर्जरी विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन एनेस्थीसिया के डॉक्टर के बिना ये दोनों डॉक्टर तकनीकी रूप से ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं। दो वर्षों में अस्पताल में विभिन्न बीमारियों को ठीक करने के लिए 450 से अधिक ऑपरेशन किया जा चुके हैं, लेकिन जनता को अब ये सभी ऑपरेशन करवाने के लिए शिमला जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, आंखों के डॉक्टर, ईएनटी विशेषज्ञ, स्किन के डॉक्टर सहित कई अन्य पद भी खाली हैं। मंगलवार को एक स्त्री रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण हो गया है। 150 बिस्तर की सुविधा वाले अस्पताल में से चिकित्सकों के 15 पद स्वीकृत हैं, लेकिन अस्पताल छह डॉक्टरों के सहारे चलाया जा रहा है। अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक मरीज अपना इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कई विशेषज्ञ डॉक्टरों के न होने की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

डेढ़ साल अल्ट्रासाउंड की मशीन नहीं
वहीं, सिविल अस्पताल में पिछले डेढ़ साल अल्ट्रासाउंड की मशीन नहीं है। इसके अलावा रेडियोलॉजिस्ट का पद भी खाली चल रहा है। पेट संबंधी बीमारियों और स्त्री रोग संबंधी रोगों के इलाज के लिए अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है। क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मशीन को अपनी विधायक प्राथमिकता में स्थान दिया है, लेकिन उनकी प्राथमिकता के बावजूद यह सुविधा लोगों को नहीं मिल पाई है। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने अस्पताल दौरे के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के घोषणा की थी, जोकि कागजों में कहीं दब कर रह गई।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों को किया है सूचित
अस्पताल में इन दिनों सिर्फ 6 डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे है ,जबकि 14 कुल डॉक्टर की जरूरत है। पिछले मंगलवार से अस्पताल में सभी ऑपरेशन बंद कर दिए हैं, वही आला अधिकारियों को कई बार इस बारे में सूचित कर दिया है। -डॉ पवन शर्मा, एसएमओ, सिविल अस्पताल ठियोग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article