{"_id":"6890b33add12fbc1b30ed4a8","slug":"there-is-a-huge-shortage-of-staff-in-the-electricity-board-in-chaupal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-140849-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल में बिजली बोर्ड में स्टाफ की भारी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल में बिजली बोर्ड में स्टाफ की भारी कमी
विज्ञापन
विद्युत मंडल के तहत कार्यालय और फील्ड स्टाफ के 40 फीसदी पद खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में बिजली बोर्ड के पास स्टाफ की भारी कमी है। वर्तमान में विद्युत मंडल चौपाल के तहत कार्यालय स्टाफ, जेई और फील्ड स्टाफ के 41 फीसदी पद खाली हैं। तीनों विद्युत उपमंडलों में चौपाल में पांच, नेरवा में एक और कुपवी में एक कनिष्ठ अभियंता का पद खाली है। मंडलीय कार्यालय में वरिष्ठ सहायक का एक, कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी के सभी तीनों पद, उपमंडल कार्यालय चौपाल में सभी तीनों पद, नेरवा में पांच में से चार और कुपवी में भी दोनों पद खाली चल रहे हैं। वहीं, हेड ड्राफ्ट्स मैन (मुख्य प्रारूपकार) और सहायक प्रारूपकार के सभी पद खाली होने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा लेखाकार ब्रांच में वरिष्ठ सहायक एक, मंडलीय कार्यालय में कनिष्ठ कार्यालय सहायक लेखा के दो में से दो, चौपाल उप मंडलीय कार्यालय में स्वीकृत एक, नेरवा में एक और कुपवी में एक पद रिक्त है। चौपाल में स्टोर कीपर का एक और सहायक स्टोर कीपर के दोनों और नेरवा में कंप्यूटर ऑपरेटर का स्वीकृत एकमात्र पद खाली है। फील्ड स्टाफ में भी कर्मियों के कई पद खाली चल रहे हैं। नेरवा में इलेक्ट्रीशियन का स्वीकृत एकमात्र पद, एसएसए के दो में से एक, कुपवी में एक पद खाली है। फोरमैन के चौपाल में दोनों, नेरवा में दो में से एक और कुपवी में स्वीकृत एक पद रिक्त है। लाइनमैन के चौपाल में दस में से छह, नेरवा में 12 में से सात पद खाली हैं। कुपवी में सहायक लाइनमैन के चौपाल में नौ में से एक, नेरवा में 12 में से पांच और कुपवी में छह में से चार पद खाली हैं। टीमेट के चौपाल में 15 में से तीन, नेरवा में 19 में से सात और कुपवी में नौ में से एक पद खाली है। चौपाल डिविजन में चालक के दोनों पद खाली हैं। तीनों विद्युत मंडलों में चौपाल में दस, नेरवा में नौ और कुपवी में 13 आउटसोर्स फील्ड कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। बहरहाल, विद्युत मंडल चौपाल में 40 फीसदी स्टाफ की कमी से जहां कार्यालयों के कार्य बाधित हो रहे है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली बाधित होना आम बात हो गई है। हालांकि, आउटसोर्स फील्ड स्टाफ और बोर्ड कर्मचारियों की ओर से मुख्यलाइनों के सही रखरखाव से लोगों को राहत अवश्य है। उधर, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड चौपाल गवर्धन दिल्टा ने कहा कि खाली पदों की सूची सरकार को भेजी गई है।