फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog

ठियोग में स्थायी अध्यक्ष और विकास होगा मुद्दा

Wed, 30 Dec 2020 06:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग नगर परिषद में चुनावी घमासान शुरू हो गया है। इस बार शहर की जनता नगर परिषद के स्थायित्व के लिए वोट देगी। निवर्तमान नगर परिषद में तीन बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बदले गए। इसके चलते नगर परिषद में विकास कार्यों पर भी असर पड़ता रहा।
विज्ञापन

ठियोग के लोगों का कहना है कि नगर परिषद को स्थायी अध्यक्ष की जरूरत है। बताते चलें कि पिछले 5 सालों में शांता शर्मा, वंदना सूद, शीला वर्मा अध्यक्ष पद पर काबिज हुईं। तीनों अध्यक्ष भाजपा समर्थित रहे लेकिन आपसी मनमुटाव और गुटबाजी कई बार सामने आई। भाजपा समर्थित पार्षदों ने कई बार अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ सवाल उठाए और अविश्वास प्रस्ताव भी लाए गए। इसके चलते शहर की विकासात्मक गतिविधियां प्रभावित रहीं। इस बार नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत का इस्तेमाल कर खोयी भी प्रतिष्ठा प्राप्त करना चाहेगी। काबिले गौर है कि कांग्रेस का लंबे समय से नगर परिषद का कब्जा नहीं रहा है, हालांकि पिछले दो कार्यकाल में कांग्रेस समर्थित विवेक थापर उपाध्यक्ष बने हैं। इस बार वह अध्यक्ष पद की दावेदारी में शामिल हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए बैठकों का आयोजन शुरू कर दिया है, जबकि भाजपा भी नगर परिषद पर कब्जा जमाए रखने के लिए बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये रहेगी नगर परिषद के वार्डों की स्थिति
इस बार ठियोग नगर परिषद में अध्यक्ष का पद अनारक्षित है। इसके चलते नगर परिषद में अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए सियासत काफी गर्मायी है। ठियोग नप में सात वार्ड हैं। इनमें 3, 4, 5 और 7 अनारक्षित हैं। 1, 2, 6 आरक्षित हैं। नगर निकाय चुनाव में इस बार 3109 मतदाता मतदान करेंगे।

- क्या हैं चुनावी मुद्दे
नगर परिषद ठियोग के चुनावी माहौल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, कचरा निष्पादन संयंत्र और वाहन पार्किंग मुख्य मुद्दे रहेंगे। इन्हीं मुद्दों पर पहले भी चुनाव हुआ था। इस साल भी यही मुद्दे रहेंगे। इसका एक कारण 5 साल में इन मुद्दों का कोई हल न हो पाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed