फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog Mandal BJP targeted the Congress government

बागवानों को नहीं मिल रहे सेब के बेहतर दाम, सड़कें खस्ताहाल : अजय श्याम

Fri, 29 Aug 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Theog Mandal BJP targeted the Congress government
भाजपा  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय श्याम ​ठियोग में प्रैसवार्ता करते हुए। संवाद
ठियोग मंडल भाजपा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग मंडल भाजपा ने अपर शिमला क्षेत्र में सेब के गिरते दाम और सड़कों की खस्ताहालत को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। ठियोग में शुक्रवार को विश्राम गृह में हुई पत्रकार वार्ता में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय श्याम ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बागवानों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब वे सब खोखले साबित हो रहे हैं। सरकार ने दावा किया था कि सेब उत्पादक स्वयं अपनी फसल का दाम तय करेंगे, लेकिन हकीकत यह है कि इस साल सेब बागवानों को ऐसा मूल्य भी नहीं मिल रहा, जिससे वे सालभर का खर्च निकाल सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस पूरे मसले पर मौन साधे बैठी है। इससे बागवानों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि समय पर मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब कलेक्शन केंद्र नहीं खोले गए, जिससे बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बागवानी मंत्री और सरकार के अन्य प्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-5 समेत क्षेत्र की अन्य मुख्य और ग्रामीण सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। बरसात के मौसम में लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है, लेकिन सरकार कोई ठोस कदम उठाने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कोटिघाट, बड़ागांव समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्थानीय विधायक पर जनता की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुनिचंद कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष केशव शर्मा , राम कृष्ण मदराडी, साध राम झरायेक, योगेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed