फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog fair, Bollywood singer Hema Sardesai, folk singers will present folk songs

Rampur Bushahar News: ठियोग मेले में बॉलीवुड गायिका हेमा समेत पहाड़ी गायक कुलदीप, कुमार साहिल और किशन वर्मा मचाएंगे धमाल

Tue, 13 Aug 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय होगा आयोजन, पहाड़ी और हिंदी तरानों पर झूमेंगे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में होने वाले दो दिवसीय मेले में इस बार बॉलीवुड की पार्श्वगायिका हेम सरदेसाई मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। हिंदी और पहाड़ी गीतों पर ठियोगवासी झूमेंगे। 15 अगस्त को नाटी किंग कुलदीप शर्मा लोगों का मनोरंजन करेंगे। इनके अलावा कुमार साहिल और लोकगायक किशन वर्मा भी अपनी प्रस्तुति देंगे। यह मेला नगर परिषद की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों की याद में हर वर्ष नेहरू मैदान में मनाया जाता है। 16 अगस्त को पार्श्वगायिका एवं गीतकार हेमा सरदेसाई मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगी। इस दिन अरविंद सिंह राजपूत, महेंद्र राठौर और गोपाल शर्मा सहित अन्य कलकार हिंदी गानों और पहाड़ी नाटियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। मेेले में स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कलाकारों का चयन ऑडिशन कमेटी ने दो दिनों की प्रक्रिया के बाद किया है। कमेटी में प्रसिद्ध लोकगायक महेंद्र राठौर, किशन वर्मा और अशोक भारद्वाज ने मुख्य भूमिका निभाई। मेले के बाद नेहरू मैदान में सात सितंबर तक स्टाल लगाने की अनुमति दी गई है। स्टालों से परिषद को एक करोड़ की अतिरिक्त आय मिलेगी। इसके अलावा शाली बाजार में स्टाल आवंटित कर दिए गए हैं, जिनसे 8 लाख की आय प्राप्त होगी।
सीसीटीवी की नजर में रहेगी सुरक्षा
मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की गई हैं। सभी सरकारी भवनों को रोशन करने के लिए लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। मेले के दौरान कस्बे की सुरक्षा सीसीटीवी की नजर में रहेगी। - संजय शर्मा, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन


सवा लाख की इनामी राशि की शतरंज प्रतियोगिता में भिड़ेंगे खिलाड़ी
मेले के दौरान शिमला जिला शतरंज संघ की ओर से तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में सभी आयु और वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रदेश संघ सचिव संजीव ठाकुर और जिला शिमला कोषाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता 14 से 16 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। खेल को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न आयु वर्ग के लिए नगद इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed