फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   theog chopal road block due to landslide

ठियोग-चौपाल मार्ग पर दरकी पहाड़ी, यातायात रहा ठप

Wed, 02 Mar 2022 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
theog chopal road block due to landslide
भूस्खलन के बाधित ठियोग-चौपाल मार्ग देर शाम बहाल हो गया है।
ठियोग (रामपुर बुशहर)। बुधवार सुबह भारी भूस्खलन के कारण ठियोग-चौपाल मुख्य सड़क अवरुद्ध हो गई है। घटना सुबह आठ बजे सैंज से कुछ दूर करगोली नाला और बजरोली पुल के बीच पेश आई। यहां ऊपरी हिस्से से पहाड़ी का एक बड़ा भारी हिस्सा सड़क पर जा गिरा। इससे सड़क के सौ मीटर हिस्से का नामोनिशान मिट गया है।
विज्ञापन

इस कारण ठियोग से चौपाल और नेरवा का यातायात बुधवार को दिनभर बंद रहा। चौपाल जाने वाली मुख्य सड़क के बंद होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही शिमला से चौपाल की ओर जाने वाली बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप रही। इस वजह से छोटे वाहनों की आवाजाही मेहधार होते हुए देहा के लिए की गई। मगर बड़े वाहन दिन भर दोनों ओर सड़क के खुलने की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन

वहीं बलसन क्षेत्र में भी एक दूसरे हिस्से का संपर्क टूट गया। इस वजह से शिमला से चौपाल, नेरवा, हरिद्वार सहित चौपाल उपमंडल के विभिन्न हिस्सों को जाने वाली बस सेवा दिन भर बाधित रही। हालांकि लोगों की सुविधा के लिए कुछ बसों को ट्रांसमिट करके चलाया गया। इससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। मगर मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों की मुश्किलें बरकरार रही। जानकारी के अनुसार भूस्खलन इतना अधिक था कि उक्त स्थान पर पैदल चलने की जगह भी नहीं बची है। इसके अलावा पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से हो रहे भूस्खलन के कारण भी सड़क खोलने के कार्य में बाधा आती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग और चौपाल उपमंडल में बुधवार को बड़ी संख्या में लोग महाशिवरात्रि के बाद बसों और छोटे वाहनों में यात्रा कर बेटियों और बहनों को बांटा देने निकलते थे। मगर सड़क अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़। कई लोगों मार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर बांटा देने के लिए भी नहीं गए।

मौके पर सड़क बहाल करने के अभियान में जुटे लोक निर्माण विभाग उपमंडल देहा के सहायक अभियंता राजेश बांचटा ने बताया की सड़क को शाम तक खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऊपरी हिस्से से रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा है। इसके बावजूद सड़क खोलने के लिए लगातार सुबह से जेसीबी और अन्य मशीन काम पर लगी है। जल्द मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed