{"_id":"619119e9048676419a31d721","slug":"themrang-and-sagla-people-get-road-soon-rampur-hp-news-sml390202766","type":"story","status":"publish","title_hn":"थेमगारंग और सांगला के हजारों लोगों को मिलेगी सड़क सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थेमगारंग और सांगला के हजारों लोगों को मिलेगी सड़क सुविधा
विज्ञापन
सांगला वैली के गंगारंग से थेमासारिंग सड़क बनने से हजारों लोग होंगे लाभान्वित।
- फोटो : RAMPUR-HP
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सांगला तहसील की थेमगारंग और सांगला पंचायत के हजारों लोगों को जल्द ही सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। यहां के लिए सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों जोरों से चला है। करीब 50 फीसदी सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में हजारों लोगों का जल्द ही सड़क सुविधा का सपना पूरा होगा।
गौर हो कि जनजातीय उपयोजना के तहत सांगला के गंगारंग से थेमगारंग संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। करीब 2 किलोमीटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने से सांगला तहसील की पंचायत थैमगारंग, जोशपूरिंग, बोनिंगसारींग और सांगला पंचायत के तहत आने वाले बरगारंग के हजारों की आबादी को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। सड़क बनने से किसान-बागवानों को सेब और मटर सहित कई अन्य नगदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी।
भाजपा कल्पा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट प्रविंद्र सिंह नेगी, बूथ अध्यक्ष कुप्पा अभिनव नेगी, प्रधान सांगला देव सांकी नेगी, प्रधान थेमगारंग मनोहर देवी नेगी, प्रधान बटसेरी प्रदीप नेगी, प्रधान चांसू बीरबल नेगी, उपप्रधान कामरू विजेंद्र नेगी, जिला परिषद सदस्य आराधना नेगी, बीडी उपाध्यक्षा छे डोलमा नेगी, पूर्व उपप्रधान सांगला भूपेश नेगी, पूर्व उपप्रधान थेमगारंग चंद्र किशोर नेगी, बूथ अध्यक्ष बोनिंगसारिंग और सुनील कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सड़क की मांग क्षेत्र के लोग पिछले करीब 20 वर्षों से करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग सांगला के एसडीओ राकेश नेगी ने कहा कि एक वर्ष में सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को सड़क सुविधा का बेहतर लाभ मिल सकेगा। इसके लिए विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है।