फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The union held a meeting in the jury and prepared the future strategy

उच्च न्यायालय के फैसले को भी ठेंगा दिखा रही केंद्र सरकार : यूनियन

Mon, 10 Mar 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The union held a meeting in the jury and prepared the future strategy
मीड डे मील वर्कस ज्यूरी में बैठक के दौरान। संवाद
सरकार की मिड-डे मील वर्कर्स विरोधी नीतियों के खिलाफ मई में होगी देशव्यापी हड़ताल
विज्ञापन

ज्यूरी में यूनियन ने बैठक कर तैयार की आगामी रणनीति


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मिड-डे मील वर्करों की मांगों और केंद्र सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ मई महीने में देशव्यापी हड़ताल होगी। प्रदेश में कार्यरत 21 हजार मिड-डे मील कर्मियों की स्थिति बेहद दयनीय है। मिड-डे मील वर्कर यूनियन संबंधित सीटू की ब्लॉक इकाई सराहन की ज्यूरी में आयोजित बैठक में यूनियन अध्यक्ष मीना यह बात कही। बैठक में कई मुद्दों पर मंथन किया गया। इस अवसर पर सीटू जिला सचिव अमित, नारायण खन्ना, मीना, संगीता, दीक्षा, कृष्णा, विजय लक्ष्मी, सुमन, कृष्णा मेहता और उषा मौजूद रहीं। अमित, नारायण खन्ना, मीना और संगीता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्करों का मात्र 4,500 रुपये प्रतिमाह वेतन घोषित किया है, जोकि कई कई महीनों तक नहीं मिल रहा है। समय पर वेतन न मिलने से मिड-डे मील वर्करों को जीवनयापन करना मुश्किल हो रहा है। मिड-डे मील वर्करों को साल में एक भी छुट्टी नहीं दी जाती है। उन्हें इमरजेंसी, बीमारी व पारिवारिक कार्यक्रमों में छुट्टी करने पर अपनी जगह रिलीवर भेजना पड़ता है, जिसकी पांच सौ से सात सौ रुपये की दिहाड़ी का खर्चा भी उन्हें खुद ही उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 व वर्ष 2024 में माननीय उच्च न्यायालय ने मिड-डे मील वर्करों को 10 महीने की बजाय 12 महीने का वेतन देने का निर्णय सुनाया है, लेकिन उच्च न्यायालय के फैसले को अभी तक लागू नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से कम बच्चों की संख्या वाले स्कूलों को बंद करने और कुछ स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्ज करने पर इन स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील वर्करों को भी अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर अनिवार्य तौर पर अन्य नजदीकी स्कूलों में समायोजित किया जाए। कर्मियों को प्रतिमाह पहली तारीख को वेतन देने, न्यूनतम वेतन 12 हजार देने और वेतन स्लिप देने की मांग उठाई है। उन्हें आंगनबाड़ी की तर्ज पर एक साल में कम से कम 20 छुट्टियां दी जाएं। उन्हें आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की तर्ज पर साल में दो वर्दी देने सहित कई अन्य मांगें पूरी करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed