फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The temple committee welcomed the deity who arrived at the Diyawali fair.

Rampur Bushahar News: लालसा मंदिर में नाचते-गाते पहुंचे अधिष्ठाता देवता छिज्जा कालेश्वर और देवलू

Sat, 22 Nov 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
आज ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमेंगे ग्रामीण, दिनभर चलेगा नाटियों का दौर
विज्ञापन

दियावली मेले में पहुंचे देवता का मंदिर कमेटी ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल की नोगवैली के लालसा मंदिर में दो दिवसीय दियावली मेला शुरू हो गया है। 12/20 घोड़ी के देव अधिष्ठाता प्रमुख छिज्जा कालेश्वर के आगमन के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। नाचते-गाते और लाव-लशकर के साथ अधिष्ठाता देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर लालसा मंदिर पहुंंचे। यहां पहुंचने पर मंदिर कमेटी ने उनका जोरदार स्वागत किया। देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर करीब 25 साल के बाद मेजबान देवता दोगणू लालसा के मंदिर पहुंचे। छिज्जा कालेश्वर देवता देवलुओं के साथ देवता दोगणू लालसा के मंदिर में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर दोगणू देवता की अगुवाई में मंदिर के कार-कारिंदों ने भव्य स्वागत किया। देवता छिज्जा कालेश्वर और दोगणू देवता साहिब का भव्य मिलन हुआ। सैकड़ों लोगों ने देवता साहिब से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति के उप प्रधान मनीष शर्मा ने कहा कि रविवार को मेले में दिनभर नाटियों का दौर चलेगा। महिलाओं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर नाटी डालेंगी। देवलू और ग्रामीण वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed