फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The slogans of Raja Saheb Amar Rahe in Theog, As soon as the body of former Chief Minister Virbhadra Singh, a popular leader of the hill state, reached the atmosphere was inconsolable.

ठियोग में राजा साहब अमर रहे के लगे नारे

Fri, 09 Jul 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह ठियोग पहुंची तो पूरा क्षेत्र राजा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा। पहाड़ी राज्य के लोकप्रिय नेता वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह ठियोग के उसी लोक निर्माण विश्राम गृह के समक्ष थी, जहां वह कभी घंटों बैठा करते थे। सभी लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि देते रहे।
विज्ञापन

ठियोग अपर शिमला का मुख्यद्वार है और यहां से उन्हें राजनैतिक चुनौतियां भी मिलती रही, लेकिन उन्होंने अपनी कुशल राजनैतिक समझ से उन पर विजय पाई। साढ़े तीन दशकों तक वह प्रदेश की राजनीति की धुरी रहे। कांग्रेस हो या दूसरे दल के नेता सभी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की नजर अपनी ओर प्यार भरी चाहते थे। बिना उनका आसरा लिए कोई जीतने की सोच नहीं सकता था। अपने विरोधियों से निपटने के लिए उनके पास अस्त्रों की कमी नहीं थी। वह जनता के नेता थे और जनता से जुड़े रहना जानते थे। ठियोग के आलू मैदान में उनकी चुनावी सभा का कांग्रेस प्रत्याशियों को इंतजार रहता था। वह क्या कहेंगे, किसे हराने या जीताने का इशारा अपनी खास शैली में करेंगे, कोई नहीं जानता था। बाद में चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलता था कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह क्या चाहते थे। साहित्य, कला, लोक संस्कृति और देवनीति सभी पर उनकी पकड़ थी। जब उन्होंने प्रदेश में राजनीति शुरू की तो घंटों पैदल चलकर पहाड़ी गांवों में वोट मांगने जाना पड़ता था। वह हर पहाड़ी आदमी का दर्द जानते थे। समस्याओं को समझकर उनका निराकरण करते थे। अधिकारियों को वह जो निर्देश देते, उसका पालन होता था। पत्रकारों, लेखकों के प्रति उनका स्नेह था। वह सभी को पूरा सम्मान देते थे। ठियोग के लोगों को हालांकि उनसे शिकायतें भी रहीं लेकिन सभी उनका सम्मान व आदर दिल से करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed