फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The ritual is going on in Mata Mangala Kali and Dev Adhishta Doganu

Rampur Bushahar News: प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में नाचते-गाते पहुंचे जाइयां भांजे, देवताओं और देवलुओं का हुआ भव्य स्वागत

Sat, 21 Feb 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The ritual is going on in Mata Mangala Kali and Dev Adhishta Doganu
माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंची जाइयों का स्वागत करत
माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू में चल रहा अनुष्ठान
विज्ञापन

आज शिखा फेर, छत पर कलश होंगे स्थापित
कल जाइयों, भांजे समेत देवताओं को दी जाएगी विदाई
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। परशुराम जी की पवित्र स्थली माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू नवनिर्मित कोठी (मंदिर) की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में जाइयों और भांजे नाचते-गाते मंदिर पहुंचे। इसके बाद देवताओं को देवलुओं को भी भव्य स्वागत किया गया। शनिवार को दोपहर बाद देवता साहिब और मंदिर कार-कारिंदों ने जाइयों और भांजों का ढोल-नगाड़ों की थाप और वाद्ययंत्रों की ध्वनियों के साथ भव्य स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएंं माता मंगला काली और दोगणू देवता के मंदिर परिसर पहुंचीं और उनका तिलक और फूल मालाओं से स्वागत किया। शाम 4:00 बजे के बाद देवताओं का आगमन भी शुरू हुआ। क्रमवार देवता साहिब लाव-लश्कर के साथ मंदिर पहुंचे। देवताओं के साथ देवलू भी नाचते-गाते मंदिर परिसर पहुंचे। यहां पहुंचने पर देवता दोगणू सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। देव अधिष्ठाता दोगणू की नवनिर्मित कोठी (मंदिर) प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे देवताओं का ऐतिहासिक मिलन हुआ। हजारों लोग देव मिलन के साक्षी बने और भावुक हुए। मंदिर समिति प्रधान शीश शर्मा और उप प्रधान मनीष शर्मा ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शिरकत करने वाले देवताओं का देव परंपराओं के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप और वाद्ययंत्रों की ध्वनियों के साथ विधि-विधान के साथ स्वागत किया गया। रविवार को मंदिर की शिखा फेर रस्म होगी। गूर के माध्यम से विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि सोमवार को जाइयों, भांजों और देवताओं को धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए विदाई दी जाएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

ये अधिष्ठाता देवता साहिब हुए धार्मिक अनुष्ठान में शरीक
प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में चार ठहरी के देवता दमुख डंसा, देवता साहिब जाहरूनाग शनेरी, देवता साहिब यज्ञेश्वर शिंगला, देवता कालेश्वर छिज्जा देवठी, देवता नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू, देव जाख रचोली, लक्ष्मी नारायण देवता दरकाली, खंटू देवता साहिब सेरी मझाली और देवता थेडा महासू ने शिरकत कर शोभा बढ़ाई।

माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंची जाइयों का स्वागत करत

माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंची जाइयों का स्वागत करत

माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंची जाइयों का स्वागत करत

माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंची जाइयों का स्वागत करत

माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंची जाइयों का स्वागत करत

माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंची जाइयों का स्वागत करत

माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंची जाइयों का स्वागत करत

माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंची जाइयों का स्वागत करत

माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंची जाइयों का स्वागत करत

माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंची जाइयों का स्वागत करत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article