फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The problem of unannounced power cuts continues in Rampur city and surrounding areas

Rampur Bushahar News: मीटर स्मार्ट, समस्या का झटका पुराना

Mon, 09 Feb 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
रामपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में नहीं थम रही अघोषित कटों की समस्या
विज्ञापन

जगातखाना में लो वोल्टेज से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी
सोमवार को भी नोगली, डकोलढ़ और जगातखाना में बिजली की समस्या से लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर तो लगे, लेकिन समस्या का झटका वही पुराना है, जिससे लोगों को दोचार होना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी लोग बिजली के अघोषित कट और लो वोल्टेज की पुरानी समस्या से जूझ रहे हैं। रामपुर शहर के साथ सटी जगातखाना और ब्रौ पंचायत में बिजली के अघोषित कट और लो वोल्टेज की समस्या आज भी बनी हुई है। क्षेत्र में आए दिन बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान हैं। कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या है। बिजली के अघोषित कटों से जहां आम उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं स्कूली बच्चे, सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, व्यवसायी और बिजली पर आधारित दुकानदार जूझ रहे हैं। क्षेत्र में हजारों स्मार्ट मीटर लग गए हैं, लेकिन विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मर और विद्युत आपूर्ति के पुराने ढांचे को बदलने के कार्य अभी तक नहीं हो पाए हैं। सोमवार को भी जगातखाना पंचायत के कई इलाकों में बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशानी झेलते रहे। खासकर, सुबह के समय लोगों और स्कूली बच्चों अधिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बिजली गुल होने से लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, रामपुर शहर के डकोलढ़ और साथ लगते नोगली क्षेत्र में भी बिजली गुल होने से लोग परेशान हुए। क्षेत्र के यशवंत शर्मा, मोहर सिंह, चुन्नी लाल, किशोर कुमार, नवीन कुमार, राधे श्याम, गोविंद कुमार, धर्म सेन सहित अन्य उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली के अघोषित कट और लो वोल्टेज की समस्या से आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से विद्युत आपूर्ति में आवश्यक सुधार करने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग उठाई है।


क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। सोमवार को कोटला से कट लगने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति गुल रही। सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए सुधारीकरण कार्य चल रहा है। विद्युत संबंधी समस्याओं से जल्द ही क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। --अमर ठाकुर, सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड जगातखाना
विज्ञापन

सोमवार को नोगली में जनरेशन विंग के आवश्यक कार्य के चलते डकोलढ़ और नोगली क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शहर में पेश आ रही विद्युत आपूर्ति की समस्या का समाधान कर लिया गया है। --कुक्कू शर्मा, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article