फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The pipe of the drinking water lifting scheme burst, drinking water crisis in half of Rohru

Rampur Bushahar News: उठाऊ पेयजल योजना का पाइप फटा, आधे रोहड़ू में पेयजल संकट

Sat, 24 May 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। मुख्य बाजार की आधी आबादी को शनिवार को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड नंबर-छह, वार्ड नंबर-सात, गंगटोली और कोर्ट रोड में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हुए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को कस्बे के लिए बनी उठाऊ पेयजल योजना का पाइप फट गया। उसके बाद से पेयजल संकट गहरा गया। हालांकि, इस पूरे क्षेत्र में पहले से पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं चल रही है। कई बार दिन के समय आधा घंटा को कई बार दस-बीस मिनट के लिए ही पेयजल आपूर्ति हो रही है, जबकि इस क्षेत्र के लिए उठाऊ पेयजल योजना के साथ स्रोत से भी पानी की आपूर्ति की गई है। सूत्रों के अनुसार, बाजार के लिए जल शक्ति विभाग ने स्रोत से चल रही पेयजल योजना का पानी कई लोगों को बगीचों और घरों के लिए मेन लाइन से दे दिया है। इस कारण भंडारण टैंक तक इसकी आपूर्ति नहींं हो रही। इस कारण उठाऊ पेयजल योजना के खराब होने पर यहां पर अब दूसरा विकल्प नहीं है।

शुक्रवार शाम को उठाऊ पेयजल योजना का पाइप फटने से क्षेत्र में पेजयल संकट हुआ है। पाइप की वेल्डिंग का काम चल रहा है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पंप चालू किया जाएगा। अन्य दिनों में पानी की आपूर्ति की कमी को लेकर वितरण में आ रही समस्या का पता किया जाएगा। -- जयवंत शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article