फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The MLA held a review meeting regarding the development work in the auditorium of Rohru

Rampur Bushahar News: विकास कार्य में कोताही बरती तो होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 13 Aug 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The MLA held a review meeting regarding the development work in the auditorium of Rohru
रोहडू विकास खंड में अ​धिकारियोंं  व पंचायत प्रतिनि​धियों  के साथ बैठक करते विधायक ब्राक्टा
रोहड़ू के सभागार में विकास कार्य को लेकर विधायक ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने खंड विकास अधिकारी रोहड़ू के सभागार में विकास कार्य को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में रोहड़ू खंड विकास में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई। विधायक ने सख्त आदेश दिए कि विकास के कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी, जो कार्य चल रहे हैं, उनको समय पर पूरा किया जाए। विकास कार्यों में कोताही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्य करने में कोई समस्या आती है, तो व्यक्तिगत तौर से बात करें। विधायक ने कहा कि अगले 15 दिनों में बैठक की दोबारा समीक्षा होगी। इसमें किसी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से कोई लापरवाही बरती गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में चल रहे सेब सीजन को लेकर विधायक ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों दुरुस्त करने के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कांग्रेस कमेटी रोहड़ू के मीडिया प्रभारी हेपी मेहता ने कहा कि अब रोहड़ू मंडी में भी हिमाचल प्रदेश की अन्य मंडियों की तरह गढ़ में सेब बिक रहा है। उन्होंने इसके लिए विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार व विधायक पूरी तरह से किसानों-बागवानों के साथ खड़ी हैं। सेब सीजन में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा बागवानों को न हो । इसके लिए पहले ही संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed