फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Miss Shonitpur-Bushahr 2026 pageant will be held on the

Rampur Bushahar News: मिस शोणितपुर बुशहर 2026 प्रतियोगिता 22 को होगी

Sun, 11 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सराहन में इस वर्ष दशहरा उत्सव के दौरान पहली बार मिस शोणितपुर बुशहर-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 22 अक्तूबर को होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाशाली युवतियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवतियों की आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी 15 अक्तूबर 2026 तक पंजीकरण करवा सकती हैं। सराहन बुशहर पंचायत की इस पहल से क्षेत्र की युवतियों को अपनी प्रतिभा निखारने और अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के माध्यम से युवतियों को अपनी क्षमता और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने के साथ ही बड़े मंच पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इच्छुक युवतियों से निर्धारित तिथि तक पंजीकरण करवाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article