फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The incident took place late Thursday evening in Khadahan of Nankhari

Rampur Bushahar News: एचआरटीसी के चालक-परिचालक पर कुल्हाड़ी से हमले का प्रयास, केस दर्ज

Fri, 26 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The incident took place late Thursday evening in Khadahan of Nankhari
ननखड़ी में हुई घटना के विरोध में रामपुर बस अड्डे में गेट मीटिंग करते परिवहन मजदूर संघ के सदस्य।
. ननखड़ी के खड़ाहन में वीरवार देर शाम को हुई घटना
विज्ञापन

. संघ ने चेताया, आरोपी को हिरासत में न लेने तक रामपुर-खोलीघाट रूट पर नहीं चलेगी बस
. रामपुर में गेट मीटिंग कर जताया रोष, 24 घंटे में नहीं हुई उचित कार्रवाई तो करेंगे चक्का जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आईजीएमसी शिमला में हुए विवाद के बाद अब रामपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालक और परिचालक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। यह घटना वीरवार देर शाम को ननखड़ी के खड़ाहन में हुई। वहीं, इसके विरोध में रामपुर डिपो के चालकों-परिचालकों ने रामपुर-खोलीघाट रूट पर बस चलाने से इन्कार कर दिया है। पुलिस थाना ननखड़ी में खड़ाहन निवासी आरोपी रविंद्र चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने ननखड़ी के खड़ाहन में हुई इस घटना का विरोध जताया है और आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक बस सेवा न चलाने की मांग की है। परिवहन कर्मियों ने चेताया है कि यदि इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं होती है, तो कर्मचारी चक्का जाम करेंगे। वीरवार शाम करीब सात बजे, जब परिवहन निगम रामपुर डिपो की बस एचपी 06 ए 6076 रामपुर से खोलीघाट जा रही थी। खड़ाहन में सड़क के किनारे खड़े एक छोटे वाहन के कारण बस का आगे निकलना मुश्किल हो गया था। इसके बाद बस चालक और परिचालक ने वाहन को हटाने का आग्रह किया, लेकिन वाहन हटाने के बजाय आरोपी चालक ने पहले चालक-परिचालक के साथ गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह सड़क के साथ ही एक दुकान से कुल्हाड़ी उठाकर लाया और बस चालक पर हमला करने का प्रयास किया। आरोपी ने चलती बस को रुकवाकर चालक को जबरन बाहर खींचने की कोशिश की, जिससे बस में बैठी सवारियों को भी खतरा बन गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर चालक-परिचालक को बचाया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद चालक-परिचालक ने निगम के क्षेत्रीय प्रबंधन को घटना की जानकारी दी और पुलिस थाना ननखड़ी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बस में बैठी खोलीघाट के तीन यात्रियों को रात करीब 11:30 बजे उनके गंतव्य पर पहुंचाया गया।

संगठनों ने गेट मीटिंग कर दी चक्का जाम की चेतावनी
ननखड़ी में पेश आई इस घटना के बार शुक्रवार को हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने रामपुर के नए बस अड्डे में गेट मीटिंग की और इस घटना को लेकर चिंता जताई। इस घटना से परिवहन कर्मियों में रोष और भय व्याप्त है। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर के कहा कि सभी कर्मचारी संगठनों ने गेट मीटिंग कर निर्णय लिया है कि जब तक संबंधित आरोपी को पुलिस हिरासत में नहीं लेती, तब तक रामपुर से खोलीघाट रूट पर निगम की कोई भी बस नहीं चलाई जाएगी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेताया कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी कर्मचारी संगठन मजबूर होकर चक्का जाम करने और बड़े आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की है। इस मौके पर रामपुर डिपो के मजदूर संघ सचिव प्रदेश सह सचिव संजीव कुमार, चालक यूनियन के नीरज मंडयाल, परिचालक यूनियन के कोषाध्यक्ष हितेश कुमार, देविंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, गौरव शर्मा, मिलाप चंद, राकेश कुमार, हरदीप, टिक्कम राम, कुशल भंडारी सहित अन्य मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed