{"_id":"6af9b4c307274289150464d0","slug":"the-historic-budhi-diwali-fair-will-be-held-in-nirmand-from-december-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-174985-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरमंड में 8 से 11 दिसंबर तक सजेगा ऐतिहासिक बूढ़ी दिवाली मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरमंड में 8 से 11 दिसंबर तक सजेगा ऐतिहासिक बूढ़ी दिवाली मेला
विज्ञापन
निरमंड में 8 से 11 दिसंबर तक सजेगा ऐतिहासिक बूढ़ी दिवाली मेला
. मेले के सफल आयोजन को लेकर 21 नवंबर को होगी बैठक
. महिला मंडलों की रस्साकशी और महानाटी रहेंगी मुख्य आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। छोटी काशी निरमंड में ऐतिहासिक जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेले के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष मेला 8 से 11 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस बार महिला मंडलों की रस्साकशी और महानाटी मेले के मुख्य आकर्षण रहेंगे। एसडीएम जगदीप सिंह राठौर ने बताया कि मेले के सफल आयोजन और तैयारियों को लेकर 21 नवंबर को बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें मेले की व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को विशेष महत्व दिया जाएगा। इसके तहत महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता और महानाटी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा महिला मंडलों और स्कूली विद्यार्थियों को भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने का अवसर मिलेगा। मेले के दौरान रामलीला मैदान में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। ऐतिहासिक बूढ़ी दिवाली मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। यह मेला क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।