{"_id":"6ac23a35ee82baaf2606f04c","slug":"the-government-should-convene-a-jcc-meeting-soon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171492-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीसी बैठक शीघ्र बुलाए सरकार : अमोलक राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीसी बैठक शीघ्र बुलाए सरकार : अमोलक राम
विज्ञापन
पेंशनरों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी करने की लगाई फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। रामपुर प्रवास के दौरान उन्होंने नोगली में मुख्यमंत्री के समक्ष कई मांगें रखीं और जल्द पूरी करने की गुहार लगाई। पेंशनरों ने सरकार से जल्द संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक बुलाने और इसमें पेंशनरों के सभी गुटों को शामिल करने की मांग उठाई। प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमोलक राम की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान पेंशनरों ने मुख्यमंत्री का रामपुर आगमन पर स्थानीय रीति-रिवाज से स्वागत भी किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पेंशनरों को राजनीतिक आधार पर अलग-अलग खेमों में बांटना उनके हित में नहीं है। सभी पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर एक मंच पर चर्चा होनी चाहिए। पेंशनरों ने मुख्यमंत्री के समक्ष लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनी और मांगों पर निकट भविष्य में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला शिमला के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, रामपुर खंड महिला विंग अध्यक्ष शकुंतला देवी, मोहन जोशी, मोतीलाल बुशैहरी, चेतराम, कांता देवी, पार्वती देवी, शांति नेगी, सुनीता शर्मा, प्रेमदास, कर्मदास, सोहनलाल, बहादुर सिंह, श्यामलाल, ज्ञानचंद गुलेरिया, कर्मचंद, राम सिंह, गोकुल राम, रमेश चंद्र, बुधराम, बुद्धि सिंह, भगवान चंद, रतन दास और कलमानंद सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।