{"_id":"68501a6fabb6861380084957","slug":"the-gods-and-goddesses-bid-farewell-with-a-grand-procession-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-137309-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भव्य जलेब के साथ विदा देवी-देवताओं ने ली विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भव्य जलेब के साथ विदा देवी-देवताओं ने ली विदाई
विज्ञापन
बागीपुल में तीन दिवसीय शाड़नू मेला के समापन अवसर पर लोग नाटी लगाते हुए। संवाद
बागीपुल का शाड़नू मेला संपन्न
कुल्लवी वेशभूषा में सजधज कर नाचते-गाते मेला मैदान पहुंचे देवलू
ढोल-नगाड़ों की थाप पर चला नाटियों का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। बागीपुल का तीन दिवसीय शाड़नू मेला धूमधाम से मनाया गया। 14 जून से मेले का आगाज हुआ और सोमवार को मेले के अंतिम दिन में देवताओं की भव्य जलेब निकाली गई। बागीपुल बाजार में देवताओं का देव मिलन हुआ और पूरे लाव लश्कर के साथ बागीपुल बाजार में देवताओं की भव्य जलेब यात्रा निकाली गई।
मेले में कुल्लवी वेशभूषा के साथ देवलुओं ने लोक नृत्य किया। लोक नृत्य करते मेला ग्राउंड पहुंचे, जहां एक भव्य नाटी का आयोजन हुआ। इस दौरान यहां के स्थानीय लोग और देवलू अपने देवताओं की भक्ति में डूबे हुए नजर आए। देवताओं के भव्य मिलन के सैकड़ों लोग गवाह बने।
व्यापार मंडल बागीपुल के प्रधान संतोष बंसल ने बताया कि इस बार व्यापार मंडल ने चार देवी-देवताओं को आमंत्रित किया है। इसमें देवता श्री मार्कंडेय ऋषि ईशवा, देवी दुर्गा बाड़ी, मार्कंडेय ऋषि नोर, सप्तऋषि थतंल को बुलाया गया है। मेले के पहले दिन 14 जून को व्यापार मंडल की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें 10 महिला मंडलों ने भाग लिया। इसमें महिला मंडल शलाट ने विजेता के खिताब पर कब्जा जमाया। उपविजेता का ताज महिला मंडल पजेंडा के नाम रहा। तृतीय स्थान महिला मंडल बडारजान ने प्राप्त किया। विजेता टीम को व्यापार मंडल की तरफ से 11 हजार और कप से नवाजा गया। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को छह हजार और कप, तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीम को तीन हजार और कप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर व्यापार मंडल बागीपुल सचिव घनश्याम कौशल, उप प्रधान रणजीत चौहान, कोषाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, सलाहकार बसंत लाल, जगत राम और रमेश सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।