फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The general meeting of PM SHRI Ani will be held on June

Rampur Bushahar News: पीएम श्री आनी की आम सभा 25 जून को होगी, नई कार्यकारिणी का होगा गठन

Tue, 23 Jun 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े शैक्षणिक संस्थान सीबीएसई मान्यता प्राप्त पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में इस वर्ष की प्रथम आम सभा का आयोजन 25 जून को होगा। वीरवार पूर्वाह्न 11:00 बजे होने वाली इस आम सभा में कक्षा बाल वाटिका प्रथम से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावक भाग लेंगे। स्कूल के एसएमसी प्रभारी शिक्षक गोविंद ठाकुर ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार प्राथमिक स्तर से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक एक ही विद्यालय प्रबंधन समिति का आगामी दो वर्षों के लिए गठन किया जाएगा। अभिभावकों में से पहले सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। इस बार नई व्यवस्था के अनुसार एसएमसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सीधे तौर अभिभावकों से न होकर अभिभावकों की ओर से चुने गए सदस्यों की ओर से किया जाएगा। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने कहा कि पाठशाला में वर्तमान में 770 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय के विकास के लिए एक सशक्त कार्यकारिणी की आवश्यकता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आम सभा में भाग लेने की अपील की है। आम सभा में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ इस वर्ष के लिए विद्यालय विकास योजना के निर्माण सहित शैक्षिक विकास से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article