फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The family of the deceased sought 20 lakh compensation in Chamoli tragedy.

चमोली त्रासदी में मृतक के परिजनों ने 20 लाख मुआवजा मांगा

Fri, 02 Apr 2021 06:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
The family of the deceased sought 20 lakh compensation in Chamoli tragedy.
कुंदन कंपनी ग्रुप के अधिकारी चमोली बाढ़ में मरने वाले युवकों के परिवारों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। उत्तराखंड के चमोली त्रासदी के मृतकों के परिजन मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जिस परियोजना के लिए युवकों ने दिन-रात कड़ी मेहनत की वही परियोजना प्रबंधन मजदूरों के परिजनों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। परियोजनाप्रबंधन तय राशि देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर रामपुर में शुक्रवार पीड़ित परिजनों की बैठक हुई।
विज्ञापन

किन्नू पंचायत के भगावट गांव के पीड़ित परिजनों ने बैठक कर परियोजना प्रबंधन के विरुद्ध रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चमोली त्रासदी में किन्नू पंचायत के भगावट गांव के पांच युवा आशीष, दीवान चंद, अमित, देवेंद्र और कैलाश ने जान गंवाई। बैठक में पहुंचे पीड़ित परिवारों को उम्मीद थी कि परियोजना प्रबंधन त्रासदी से मिले जख्मों पर मरहम लगाएगा लेकिन परियोजना प्रबंधन के अधिकारियों ने साफ कहा कि कंपनी सिर्फ तय मुआवजा और 18 वर्ष तक बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाएगा। पीड़ित परिजन दिनेश, साधराम, संदीप, ममता और भजन दासी ने कहा कि परियोजना प्रबंधन का रवैया नकारात्मक है। उन्होंने चेताया कि यदि एक सप्ताह में नियमानुसार परियोजना प्रबंधन ने उचित मुआवजा नहीं दिया तो रामपुर में रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

समाज सेवी कौल नेगी ने कहा कि उत्तराखंड त्रासदी में जान गंवा चुके युवकों के परिजनों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इस मामले में शीघ्र प्रोजेक्ट प्रबंधन स्थिति स्पष्ट करे। सीटू नेता बिहारी सेवगी ने कहा कि चमोली हादसे में एनटीपीसी प्रोजेक्ट के मजदूरों की भी जान गई थी। प्रोजेक्ट ने भी अपने स्तर पर हर मजूदर के परिजन को 20 लाख की राशि दी है। उसी तर्ज पर रामपुर के पीड़ित परिजनों को भी प्रोजेक्ट मुआवजा राशि और अन्य लाभ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंदन ग्रुप के समन्वय अधिकारी सुनील शर्मा ने कहा कि परिजनों को तय राशि और बच्चों को 18 वर्ष तक पढ़ाई करवाने पर प्रोजेक्ट प्रबंधन ने सहमति जताई है। अन्य मुआवजा नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर किन्नू पंचायत के पूर्व प्रधान यशपाल चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed