फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The education department will soon organize a review meeting regarding the exam results

अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न देने वाले प्रधानाचार्य और शिक्षकों होगा जवाबतलब : डोगरा

Sun, 18 May 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर शिक्षा विभाग 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणामों का कर रहा गहन विश्लेषण
विज्ञापन


परीक्षा परिणामों को लेकर शिक्षा विभाग जल्द करेगा समीक्षा बैठक का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में दसवीं और बारहवीं कक्षा में अपेक्षा के अनुरूप परीक्षा परिणाम न देने वाले प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर अब शिक्षा विभाग की गाज गिरने वाली है। ऐसे प्रधानाचार्य और शिक्षकों से शिक्षा विभाग जवाबतलब करेगा। साथ ही शिक्षा विभाग बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षकों से भी प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करेगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक स्तर पर सुधार किया जा सके। परीक्षा परिणामों को लेकर शिक्षा विभाग जल्द समीक्षा बैठक करेगा। उप शिक्षा निदेशक कुलदीप सिंह डोगरा ने बताया कि सभी विद्यालयों के परीक्षा परिणामों का गहन विश्लेषण किया जा रहा है। जिन विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उनके प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, ताकि शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके। निदेशक ने अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को परीक्षा परिणाम की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। साथ ही उन्होंने बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन का अगला पड़ाव चुनें और समाज के लिए प्रेरणा बनें। वहीं, दूसरी ओर जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है, उन स्कूलों के प्रधानाचार्यों और विषय अध्यापकों से जवाबतलबी की जाएगी और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया कि शीघ्र ही परीक्षा परिणामों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें असंतोषजनक परिणाम वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कारण बताओ नोटिस जारी कर उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed