फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The cowshed running in Ratanpur was closed due to lack of facilities

Rampur Bushahar News: रतनपुर में सुविधाओं के अभाव में चल रही गोशाला को किया बंद

Thu, 21 May 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The cowshed running in Ratanpur was closed due to lack of facilities
रतनपुर गोशाला से दत्तनगर पहुंचाए पशु। संवाद
पेयजल, बिजली, चारा और आधारभूत ढांचे के अभाव में चल रही थी गोशाला
विज्ञापन

अब गीता महिला गोशाला की ओर से संचालित गोशाला में हो रही पशुओं की देखरेख
पशु पालन विभाग के निदेशक के आदेशों के बाद समिति का पंजीकरण रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के रतनपुर स्थित गोशाला को प्रशासन और पशुपालन विभाग की मांग के अनुरूप बंद कर दिया गया है। गोशाला में पशुओं के लिए सुविधाओं के अभाव को देखते हुए गोरक्षा सेवा संकल्प समिति की ओर से चलाई जा रही इस गोशाला का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। गोशाला में रखे गए 33 पशुओं को नोगली, दत्तनगर और भद्राश स्थित गोशाला में पहुंचाया गया है। पशु पालन विभाग के निदेशक ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उपमंडल के रतनपुर, खुडजुब्बड़ में कई वर्षों से गो रक्षा सेवा संकल्प समिति की ओर गोशाला संचालित की जा रही थी। गोशाला में पशुओं के लिए पानी, चारे, बिजली, आधारभूत ढांचा और सुविधाओं की कमी चल रही थी। गोशाला को बंद करने की सिफारिश पर पशु पालन विभाग के निदेशक ने हामी भरी है। इस गोशाला में पशुओं की दयनीय स्थिति के संबंध में 23 अप्रैल को प्रशासन को एक शिकायत और एक वीडियो प्राप्त हुई। इस वीडियो में पशुओं को परिसर में दयनीय स्थिति में लेटे हुए, पानी की उचित व्यवस्था का अभाव और अपर्याप्त चारे को दर्शाया गया था। इसके बाद रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में संयुक्त निरीक्षण समिति का गठन किया। इस समिति में पशु चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी और मुख्य फार्मासिस्ट सदस्य शामिल हैं। समिति ने 24 अप्रैल को गोशाला का संयुक्त निरीक्षण किया। समिति ने गोशाला में पशु कल्याण के निर्धारित मानकों के अनुसार बुनियादी सुविधाओं का अभाव, गोशाला का बुनियादी ढांचा दयनीय स्थिति में, व्यापक सुधार की आवश्यकता, गोशाला की भूमि वन विभाग के नाम होना और प्रसारित वीडियो में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत उल्लंघन पाया। इसके अलावा स्वच्छता और साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक थी। जांच के दौरान पाया कि यहां 38 पशुओं की देखभाल के लिए केवल एक कर्मचारी तैनात है। पशुओं की संख्या को देखते हुए नाकाफी थी। रिपोर्ट तैयार कर पशु पालन विभाग के निदेशक को भेजी गई। इस रिपोर्ट के आधार पर गोशाला को बंद करने के निर्देश जारी हुए।
33 पशु नोगली, दत्तनगर और भद्राश गोशाला पहुंचाए
बुधवार और वीरवार को इस गोशाला में रखे गए 33 पशुओं को नोगली, दत्तनगर और भद्राश स्थित चल रही गोशालाओं में स्थानांतरित किया गया। इनमें से 13 पशुओं को नोगली, 11 को भद्राश और 9 पशुओं को भद्राश स्थित गोशाला में पहुंचाया गया है। अब इन पशुओं को न चारे, न पानी और न ही अन्य सुविधाओं से जूझना पड़ेगा। गीता महिला गो सदन की ओर से संचालित इन गोशालाओं में पशुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


रतनपुर में चल रही गोशाला में रखे गए सभी पशुओं को नोगली, दत्तनगर और भद्राश पहुंचाया गया है। यहां इन पशुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी। -- डॉ. अनिल शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु पालन विभाग

रतनपुर गोशाला से दत्तनगर पहुंचाए पशु। संवाद

रतनपुर गोशाला से दत्तनगर पहुंचाए पशु। संवाद

रतनपुर गोशाला से दत्तनगर पहुंचाए पशु। संवाद

रतनपुर गोशाला से दत्तनगर पहुंचाए पशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article