{"_id":"6957ca8611b5222ecb024072","slug":"the-corporation-bus-is-not-running-regularly-to-moin-village-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-151471-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मोईन गांव के लिए नियमित नहीं चल रही निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मोईन गांव के लिए नियमित नहीं चल रही निगम की बस
विज्ञापन
स्कूल, कॉलेज के बच्चों को बीच रास्ते में उतारा जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। उपतहसील की देहरा पंचायत के मोईन गांव के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस नियमित नहीं चल रही है। यहां एचआरटीसी की बस सुबह और शाम को चलती थी, जो अब नियमित रूप से नहीं चल रही है। स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को बीच रास्ते में उतारा जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। सुचारु बस सेवा का लाभ न मिलने से सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि नेशनल हाईवे-पांच से गांव की दूरी मात्र दो-तीन किलोमीटर है। महिला मंडल मोईन की प्रधान सीमा ठाकुर ने कहा कि कई बार मांग उठाने के बाद भी स्थायी बस सेवा मोईन के लिए नहीं लग पा रही है। सुबह आनी से बस मोईन गांव के लिए आती थी। शाम को नारकंडा से बस आती थी। अब कई बार बस सुबह आती है, तो शाम को नहीं आती है। शुक्रवार को भी स्कूली बच्चों को नेशनल हाईवे-पांच पर काली मिट्टी के पास उतार दिया गया। रामपुर से नारकंडा के लिए जो बस जाती है, उसमें स्कूल और कॉलेज के बच्चे आते हैं। काली मिट्टी से मोईन दो किलोमीटर तक की दूरी है, जिसको स्कूली बच्चे और बुजुर्ग पैदल ही तय करते हैं। ग्रामीणों ने बस सेवाओं को सुचारु रूप से मोईन गांव के लिए चलाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को परेशानियां न झेलनी पड़े। परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने कहा कि शनिवार से मोईन गांव के लिए बस सेवाएं सुचारु रूप से चलाई जाएंगी।