फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The consecration of Vishwaeshwar Mahadev Temple Sirkoti has started

Rampur Bushahar News: विश्वेश्वर महादेव मंदिर सिरकोटी की शुरू हुई प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 16 May 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
17 को अंबिका माता, देवता माटी सिंह और देवता भूतेश्वर महादेव करेंगे शिरकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। भगवान परशुराम की नगरी निरमंड के सिरकोटी स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गया है। 15 मई से शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान 18 मई तक चलेगा। 17 मई को क्षेत्र की आराध्या देवी माता अंबिका, देवता माटी सिंह और देवता भूतेश्वर महादेव शिरकत करेंगे। निरमंड के विश्वेश्वर महादेव मंदिर में 14 मई की संध्या को देवता विश्वेश्वर महादेव अपने मुख्य मोहरों के साथ कोठी से नवनिर्मित मंदिर पधारे। उसके बाद 15 मई की सुबह चंडी-बावड़ी से जलयात्रा निकाली गई, जिसमें 11 कन्याओं ने पवित्र जल लेकर मंदिर तक जलयात्रा निकाली। इस जलयात्रा में गांव के समस्त लोग पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुए। जलयात्रा के बाद मंदिर में कलश स्थापना की गई। देवता साहब के रथ की विधिवत पूजा की गई और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के लिए मंदिर कमेटी के प्रधान छाया दत्त ने समितियों का गठन किया है। प्रत्येक समिति के सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और श्रद्धा से निभा रहे हैं। मंदिर कमेटी की ओर से अंबिका माता को निमंत्रण देने वेद प्रकाश, गणेश कुमार शर्मा और चंद्र शेखर जाएंगे। वहीं, माटी सिंह देवता को रक्षा नंद शर्मा, यूपेंद्र कांत मिश्रा और ढरोपू देवता को ज्वाला नंद शर्मा, विदेश निगम निमंत्रण देने जाएंगे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed