फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The condition of the Barkal to Taklech road will improve

Rampur Bushahar News: बरकल से तकलेच सड़क की सुधरेगी हालत

Tue, 10 Mar 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The condition of the Barkal to Taklech road will improve
बरकल से तकलेच सडक़ का सुधारीकरण कार्य हुआ शुरू। संवाद
. पीएमजीएसवाई चरण-3 के तहत सड़क के 11 किलोमीटर हिस्से का होगा सुधार
विज्ञापन


. चार पंचायतों के हजारों बागवानों को अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में मिलेगी राहत

. लोक निर्माण विभाग 8.54 करोड़ से करेगा कायाकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। लंबे समय से खस्ताहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे रामपुर विकास खंड की चार पंचायतों के ग्रामीणों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। दुर्गम क्षेत्र की काशापाट, मुनिश, देवठी और कूहल पंचायत के बागवानों को अब दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-3 के तहत बरकल-तकलेच सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। सड़क के करीब 11 किलोमीटर हिस्से को सुधारने के लिए करीब 8.54 आठ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। पिछले कई साल से भारी बरसात के चलते सड़क की हालत दयनीय बनी हुई थी। लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा था। खस्ताहाल सड़क से वाहनों की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। क्षेत्र के किसानों-बागवानों और दुग्ध व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाने में भारी असुविधाएं झेलनी पड़ रही थीं। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्राईकोटी और पर्यटक स्थल दारनघाटी की ओर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी का मुख्य जरिया सेब उत्पादन है और क्षेत्र में हर वर्ष सेब की करीब 20 लाख पेटियों का उत्पादन होता है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के सुधारीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चलाया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। क्षेत्र के प्रगतिशील बागवान में गोविंद कैथ, जगत सिंह, प्रेम सिंह, हिम्मत सिंह, कुलदीप, अक्षय कुमार, कमल चाई, राजवीर सिंह, देश बंधु, कलम सिंह, किशोर कुमार सहित अन्य ने कहा कि सड़क की दयनीय हालत को सुधारना जरूरी था। हर वर्ष बरसात से क्षतिग्रस्त हो रही सड़क पर यातायात प्रभावित होने से किसानों-बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था।



बरकल-तकलेच सड़क का सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। करीब 8.54 करोड़ रुपये की लागत से करीब 11 किलोमीटर सड़क को चकाचक किया जाएगा। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। - गोवर्धन शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण उप विभाग तकलेच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article