फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The caretaker of Maheshwar deity reached the temple of Durga Mata, preparations for Bhunda Yagna started

Rampur Bushahar News: दुर्गा माता के मंदिर पहुंचे महेश्वर देवता के कारदार, भूंडा यज्ञ की तैयारियां शुरू

Fri, 16 May 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The caretaker of Maheshwar deity reached the temple of Durga Mata, preparations for Bhunda Yagna started
दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में पहुंचे  समराह वैली के देवता महेश्वर पुजारली समरकोट से कारदार व दे
पुजारली गांव में वर्ष 1995 में हुआ था भूंडा महायज्ञ
विज्ञापन

अभी तय नहीं कितने सालों का लगेगा समय

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। समरकोट क्षेत्र के पुजारली गांव के देवता महेश्वर के कारदार माता के जयकारे के साथ दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में पहुंचे। सभी लोगों ने विशेष पूजा के बाद माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद अब महेश्वर मंदिर में अगले भूंडा यज्ञ की तैयारियां शुरू की जाएंगी। समरकोट के पुजारली गांव में वर्ष 1995 में अंतिम भूंडा महायज्ञ का आयोजन किया गया था। उस अनुष्ठान में दुर्गा माता नहीं पहुंची थी। अब देव परंपरा के अनुसार देवता महेश्वर के आदेश पर इस क्षेत्र से भारी संख्या में लोग हाटकोटी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुरानी परंपरा को पूरा करने के साथ पूजा-अर्चना के बाद यहां से वापसी हुई है। इस साल सपैंल वैली के दलगांव में भूंडा महायज्ञ का आयोजन किया गया था। उसके मेहमान देवता महेश्वर मौजूद थे। उसके बाद अब देवता महेश्वर के पुजारली मंदिर में भूंडा यज्ञ की तैयारिंयां शुरू होंगी, लेकिन यह तय नहीं है कि भूंडा महायज्ञ को कितने सालों का समय लगेगा। सेवानिवृत्त तहसीलदार गोपाल कृष्ण मुखिया ने बताया कि भूंडा यज्ञ की तैयरियों में दस से पंद्रह साल का समय भी लग सकता है। मंदिर निर्माण से लेकर कई तैयारियां पहले से करनी होती हैं। दुर्गा माता मंदिर के भंडारी भवानी दत्त शर्मा ने बताया कि पुरानी परंपरा को पूरा किया गया है, इसलिए देवता महेश्वर के आदेश पर सभी लोग यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा देव परंपरा के साथ आपसी भाईचारा, मेल-मिलाप धार्मिक अनुष्ठान का एक हिस्सा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed