फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The body of a Nepali man was found in Kafnu

Rampur Bushahar News: काफनू में नेपाल मूल के व्यक्ति का मिला शव

Fri, 11 Apr 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। भावानगर की काफनू पंचायत में एक नेपाली व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर के शवगृह में रखा है। जानकारी के अनुसार, नेपाल मूल का एक व्यक्ति काफनू में मुकाम लारंग नजदीक न्यू बिल्डिंग की पिछली तरफ मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान काफनू के मकान मालिक अशोक कुमार ने बताया कि मृतक का नाम नेत्र सिंह है। वह नेपाल का रहने वाला था और उसके पास 15 वर्षों से मजदूरी का काम करता था। निरीक्षण के दौरान मृतक के पास से उसके स्थायी पते संबंधित दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए। मृतक की उम्र करीब 56 वर्ष है। मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर के शव गृह में रखा गया है। यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त मृतक व्यक्ति को पहचानता हो तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर में शव की पहचान कर सकते हैं या पुलिस थाना भावानगर के नंबर 01786-263455 पर संपर्क कर सकते हैं। किन्नौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed