फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The BDO raised awareness about the development works of the panchayats during the meeting

Rampur Bushahar News: नारकंडा में वार्ड सदस्यों को बताए अधिकार और जिम्मेदारियां

Wed, 19 Aug 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
बैठक में बीडीओ ने पंचायतों के विकास कार्यों बारे किया जागरूक
विज्ञापन

16वें वित्तायोग और विकास कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी की सांझा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकास खंड नारकंडा में बुधवार को समस्त पंचायतों के वार्ड सदस्यों के लिए बैठक हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलरिया ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने वार्ड सदस्यों को पंचायत स्तर पर उनकी भूमिका, शक्तियों, अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्रदान की। बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्ड सदस्यों को पंचायतों के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक करना रहा। खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलरिया ने बताया कि वार्ड सदस्य पंचायत व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं की जानकारी सबसे बेहतर तरीके से होती है। ऐसे में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने में वार्ड सदस्यों की भूमिका अहम रहती है। उन्होंने सदस्यों से अपने-अपने वार्ड में लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पंचायत के समक्ष रखने, विकास कार्यों की निगरानी में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान वार्ड सदस्यों को उनकी शक्तियों एवं अधिकारों के साथ-साथ पंचायत स्तर पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। पंचायतों में विभिन्न विकास योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में वार्ड सदस्यों की भागीदारी आवश्यक है। विशेष रूप से 16वें वित्त आयोग के तहत होने वाले विकास कार्यों और अन्य पंचायत योजनाओं में वार्ड सदस्यों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वीबी-जीराम-जी से संबंधित कार्यों और योजनाओं की भी जानकारी वार्ड सदस्यों को दी गई। अधिकारियों ने पंचायतों में विकास कार्यों को पारदर्शी और जनहितकारी तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। वार्ड सदस्यों को बताया कि वे अपने क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यों की आवश्यकता, प्राथमिकता और उपयोगिता को पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। वार्ड सदस्यों को ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। घरों से निकलने वाले कचरे के उचित निस्तारण, गीले और सूखे कचरे को अलग करने, गांवों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। सभी वार्ड सदस्यों से अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सक्रियता के साथ कार्य करने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article